Hisar News:व्यवसाय शुरू कराने का झांसा देकर 7.45 लाख रुपये की ठगी – Cheated Of 7.45 Lakh Rupees By Promising To Start A Business
हांसी। शहर के फीकापीर चौक क्षेत्र निवासी निशांत चोपड़ा ने व्यवसाय शुरू कराने का झांसा देकर 7.45 लाख रुपये की कथित ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर हांसी सिटी थाना पुलिस ने हिसार निवासी विवेक गर्ग, सीए मीनाक्षी गोयल, विजय गोयल और संदीप मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक साजिश की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
