Barabanki News:राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर कानूनी अधिकार मिले – Legal Rights Were Highlighted On National Legal Services Day
कोटवाधाम। सीतादेवी लॉ कॉलेज रसूलपुर में सोमवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव के निर्देश पर अधिकार मित्र रोहित शर्मा ने लोगों को कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता की जानकारी दी।
प्राधिकरण के सचिव उज्ज्वल उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरुआत वर्ष 1995 में सर्वोच्च न्यायालय की पहल पर हुई थी। यह दिवस प्रत्येक वर्ष नौ नवंबर को मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य गरीब और वंचित वर्गों तक न्याय पहुंचाना तथा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कार्यालय लिपिक विनोद कुमार, अधिवक्ता प्रमोद शर्मा, अधिवक्ता दयाशंकर सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
