शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष – Dr. Ambedkar’s Statue Damaged, Villagers Angry
सोनभद्र

Sonebhadra News:डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष – Dr. Ambedkar’s Statue Damaged, Villagers Angry

November 11, 2026


Dr. Ambedkar's statue damaged, villagers angry

चोपन गांव में क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा का निरीक्षण करने पहुंचें नगर पंचायत चोपन के चेयरमैन उ

चोपन। थाना क्षेत्र के चोपन गांव में सोमवार रात शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। मंगलवार सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। प्रतिमा की क्षतिग्रस्त उंगली की मरम्मत करा दी गई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चोपन नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित नई बस्ती आंबेडकर नगर में स्थापित प्रतिमा का समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने 14 अप्रैल 2025 को लोकार्पण किया था। प्रतिमा स्थापना के लिए रामा देवी ने जमीन दान की थी। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने संयोजक की भूमिका निभाई थी। डॉ. आंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व प्रधान लवकुश भारती को सौंपी गई थी। मंगलवार को प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी मिलने पर लवकुश भारती, उस्मान अली, पूर्व बीडीसी मनोज चौबे सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा के दाहिने हाथ की एक उंगली क्षतिग्रस्त कर दी थी। उसे ठीक करा दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X