शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kasganj News:विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए यूपी की अंडर-16 टीम में चुने गए आयुष्मान – Ayushman Selected For Up’s Under-16 Team For The Vijay Merchant Trophy
कासगंज

Kasganj News:विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए यूपी की अंडर-16 टीम में चुने गए आयुष्मान – Ayushman Selected For Up’s Under-16 Team For The Vijay Merchant Trophy

November 11, 2026


निधौली कलां। क्षेत्र के नगला भूड़ निवासी आयुष्मान ने क्रिकेट जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सतीश यादव के पुत्र आयुष्मान का बीसीसीआई की ओर से आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-16 टीम में चयन हुआ है।

टूर्नामेंट का आयोजन 14 नवंबर से कर्नाटक के शिमोगा में होगा। इसमें उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला गुजरात की टीम से होगा। आयुष्मान ने बताया कि वर्षों की मेहनत के बाद प्रदेश की टीम में चयन होना उनके लिए गर्व की बात है। वह अपने प्रदर्शन से क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन करना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने की अपील की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X