शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Etah News:दूज पर चार बहनों के इकलौते भाई की मौत, घर में पसरा मातम – Only Brother Of Four Sisters Dies On ‘dooj’; Mourning Descends Upon The Household
एटा

Etah News:दूज पर चार बहनों के इकलौते भाई की मौत, घर में पसरा मातम – Only Brother Of Four Sisters Dies On ‘dooj’; Mourning Descends Upon The Household

November 11, 2026


Only brother of four sisters dies on 'Dooj'; mourning descends upon the household.

अ​भिषेक का फाइल फोटो।

अलीगंज। भाई दूज के पर्व पर जहां बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, वहीं अलीगंज क्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। चार बहनों के इकलौते भाई 21 वर्षीय अभिषेक की सड़क हादसे में मौत हो गई। कुत्ते से टकराने के बाद उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हेलमेट न होना जानलेवा साबित हुआ। भाई की मौत की खबर मिलते ही बहनों की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।

अभिषेक चार बहनों में दूसरे नंबर का था। चारों बहनों खुशबू, प्रियंका, शिवानी और बिट्टो की शादी हो चुकी है। अभिषेक अविवाहिता था। मां की भी दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह पिता राकेश के साथ घर पर रहता था। दूज पर चारों बहनें मायके आई हुई थीं। बहनों के आने से घर में रौनक थी। दोपहर को चारों बहनों ने उसके दूज का तिलक कर दीर्घायु की कामना की। शाम को साढ़े छह बजे करीब वह किसी काम से पास के गांव अमरोली जा रहा था। रास्ते में कुत्ता आ गया।

इससे टकराने के बाद बाइक फिसल गई। कुत्ता मौके पर ही मर गया। इधर राहगीरों और पुलिस की मदद से अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। सीओ राजेश कुमार के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

—

युवक को मृत अवस्था में सीएचसी पर लाया गया था। उसके सिर और शरीर में अंदरूनी चोटी थीं। ब्लीडिंग नहीं हुई थी। हो सकता है सिर में चोट और ब्लीडिंग न होने के कारण क्लॉटिंग से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असल वजह सामने आएगी। -डॉ. जितेंद्र कुमार, सर्जन सीएचसी अलीगंज

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X