शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:बाथड़ी में कार ने बाइक को मारी टक्कर, चार लोग घायल – Car Hits Motorcycle In Bathadi; Four People Injured

November 12, 2026


बाइक पर सवार थे चार लोग, वर्धमान फैक्टरी के पास हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

टाहलीवाल (ऊना)। बाथड़ी में वर्धमान फैक्टरी के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच है। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब 7:10 बजे हुआ। बाथड़ी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह निजी काम से बाथड़ी से टाहलीवाल जा रहे थे। इसी दौरान वर्धमान फैक्टरी के पास बाथड़ी से बाथू की तरफ जा रही बाइक को टाहलीवाल की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक तेज रफ्तार में था और गलत दिशा में जाकर उसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान मुश्ताक अली (17), जुल्फा (12), कुरशैद (13) और रीमा (10) निवासी गांव मैहदपुर, जिला रूपनगर (पंजाब) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। कार चालक सचिन कुमार निवासी लुधियाना भी अस्पताल में मौजूद मिला।

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि थाना टाहलीवाल में कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X