शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:नौचंदी जुमेरात पर उमड़ेंगे जायरीन, दरगाह प्रबंधन ने पूरी की तैयारियां – Pilgrims To Throng The Shrine On ‘nauchandi Jumerat’; Management Has Completed All Preparations

November 12, 2026


दरगाह साबिर पाक में बृहस्पतिवार को होने वाली नौचंदी जुमेरात जायरीनों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए दरगाह प्रबंधन ने पानी, बिजली, साफ-सफाई और ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया है। बुधवार से ही देश के विभिन्न राज्यों से जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में इस बार भी नौचंदी जुमेरात पर बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद है।

दीपावली के बाद से ही कलियर में लगातार भीड़भाड़ बनी हुई है। जायरीनों की आवाजाही बढ़ने से बाजारों में भी रौनक छाई हुई है। दुकानों पर खरीदारी और चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। उर्दू कैलेंडर के माह जमादुल आखिर की नौचंदी जुमेरात बृहस्पतिवार को पड़ रही है। इस मौके पर दरगाह साबिर पाक के साथ ही मेला क्षेत्र की अन्य दरगाहों पर भी जायरीन हाजिरी लगाकर दुआएं मांगेंगे।

शुक्रवार को बड़ी नमाज अदा करने के बाद अधिकांश जायरीन अपने घरों के लिए रवाना होंगे। दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि बाहर से आने वाले जायरीनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली गई हैं। दरगाह कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि जायरीनों को ठहरने, पानी और अन्य सुविधाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X