शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन है पात्र? यहां जानें पात्रता से लेकर आवेदन तक का तरीका – How To Apply For Pm Vishwakarma Yojana And Eligibility Criteria Kya Hai
यूटिलिटी

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन है पात्र? यहां जानें पात्रता से लेकर आवेदन तक का तरीका – How To Apply For Pm Vishwakarma Yojana And Eligibility Criteria Kya Hai

November 12, 2026


PM Vishwakarma Yojana: भारत में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे कारीगर और शिल्पकार हैं, जो अपने पारंपरिक हुनर के दम पर परिवार का गुजारा करते हैं। हालांकि, आर्थिक तंगी और आधुनिक उपकरणों की कमी के कारण कई बार उन्हें अपना काम आगे बढ़ाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही पारंपरिक कामगारों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की है। 

इस योजना के तहत पात्र लोगों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट प्रोत्साहन और सस्ते ब्याज पर लोन जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। लेकिन इस योजना का लाभ हर किसी को नहीं मिलता। इसके लिए सरकार ने कुछ खास पात्रता शर्तें तय की हैं। तो चलिए जानते हैं कि पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किन लोगों को मिल सकता है और इसके लिए आवेदन कैसे करना होगा। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…

how to apply for PM Vishwakarma Yojana and eligibility criteria kya hai

पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें?
– फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?

  • जो लोग राजमिस्त्री हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं, अगर आप मालाकार हैं, जो नाव निर्माता हैं, अगर आप सुनार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं
  • धोबी और दर्जी हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं और मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
how to apply for PM Vishwakarma Yojana and eligibility criteria kya hai

पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें?
– फोटो : Adobe Stock

कैसे करें पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन?

ऑफलाइन तरीका क्या है?

  • अगर आप पात्र हैं, तो आप पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • फिर आप यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने आवेदन का प्रोसेस करवा सकते हैं
  • यहां पर कुछ दस्तावेज के जरिए आपका आवेदन हो जाता है
how to apply for PM Vishwakarma Yojana and eligibility criteria kya hai

पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें?
– फोटो : AI Generated

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं
  • तो जान लें आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाना होता है
  • यहां से आप लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
how to apply for PM Vishwakarma Yojana and eligibility criteria kya hai

पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे आवेदन करें?
– फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं?

  • लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है और जब तक ट्रेनिंग चलती है, तब तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • अलग से टूलकिट प्रोत्साहन राशि यानी काम के लिए औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये दिए जाते हैं
  • अपना काम करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर पहले 1 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
  • फिर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक का लोन भी लिया जा सकता है
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X