शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा – Man Accused Of Raping A Young Woman Falls Into Police Net

November 12, 2026


रेवाड़ी। सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी राजस्थान के राजगढ़ के गांव श्योपुरा निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर युवती को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने गत 5 अगस्त को शिकायत दी थी। युवती ने बताया कि 4 सितंबर 2023 को उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर दिनेश नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

आरोप है कि दिनेश ने 8 जनवरी और 26 मार्च 2024 को उसे रेवाड़ी के अलग-अलग होटलों में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक और चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए।

शिकायत के अनुसार, आरोपी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। साथ ही शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। मार्च 2026 में आरोपी ने कथित तौर पर चुपचाप किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली। इसका विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

युवती की शिकायत पर महिला थाना रेवाड़ी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी दिनेश निवासी गांव श्योपुरा, जिला राजगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X