शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सिकंदराराऊ:चार वर्षीय बच्ची का रक्तरंजित शव बोरे में बंद मिला, घर से थी गायब, पुलिस जांच में जुटी – Four Year Old Girl Body Found In Sack
हाथरस

सिकंदराराऊ:चार वर्षीय बच्ची का रक्तरंजित शव बोरे में बंद मिला, घर से थी गायब, पुलिस जांच में जुटी – Four Year Old Girl Body Found In Sack

November 12, 2026


Four Year Old Girl Body Found In Sack

मासूम ममता, बिलखती मां
, संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली के कोडरा जहांगीरपुर गांव में चार वर्षीय बच्ची ममता का रक्तरंजित शव बृहस्पतिवार सुबह मिला। उसका शव खरजा नहर के पास एक बोरे में पड़ा था। वह 9 नवंबर की शाम से घर से गायब थी।

ममता 9 नवंबर की शाम 5:00 बजे से लापता थी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों को नहर के पास बोरी से बदबू आई और शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस क्षेत्र अधिकारी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। बच्ची की मां वीरेश ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें नहीं पता किसने उनकी बच्ची को गायब कर हत्या की। ममता के पिता शीशपाल सिंह की चार माह पूर्व अकराबाद पर बाइक दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

ग्रामीणों की आशंका और पुलिस कार्रवाई

ममता सबसे बड़ी थी, उसकी एक छोटी बहन और तीन माह का भाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी ने गलत नीयत से बच्ची को उठाया होगा और दुष्कर्म कर हत्या की होगी। सबूत मिटाने के लिए शव बोरी में बंद कर नहर पर फेंका गया होगा। गांव तथा घटनास्थल पर पुलिस का डेरा जमा हुआ है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X