Shravasti News:दुर्घटना बीमा के 38 लाभार्थियों को मिले चेक – 38 Beneficiaries Of Accident Insurance Received Cheques
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में दुर्घटना बीमा के 38 लाभार्थी परिवारों को चेक वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने परिजनों को चेक भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। युवाओं को बिना रिश्वत दिए सरकारी नौकरी मिल रही है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों की मदद कर रही है। मृतकों के परिजनों को 215 करोड़ रुपये वितरित किए गए, जिसमें श्रावस्ती के 38 लाभार्थी भी शामिल हैं।
एडीएम ललित कुमार ने बताया कि जिले में 38 दावों के लाभार्थियों को डेमो चेक दिए गए हैं। आर्थिक सहायता की रकम सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई है। इनमें भिनगा तहसील क्षेत्र के 20 और इकौना व जमुनहा तहसील क्षेत्र के नौ-नौ परिवार शामिल हैं। इस दौरान एसडीएम जमुनहा रवेंद्र कुमार, एलआरसी विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।
