Mau News:भगवान चित्रगुप्त सत्य, विवेक और कर्म के प्रतीक हैं – Lord Chitragupta Is The Symbol Of Truth, Wisdom, And Action

घोसी में भगवान चित्रगुप्त पूजा में शामिल लोग। संवाद
November 12, 2026

घोसी में भगवान चित्रगुप्त पूजा में शामिल लोग। संवाद
मऊ। घोसी नगर के कस्बा खास पश्चिम मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बुधवार को कायस्थ समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पूजा का आयोजन यजमान कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में विधि-विधान से किया गया। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष पूजन-अर्चन कर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर यजमान कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कायस्थ समाज के आराध्य देव हैं। वे न्याय, सत्य, विवेक और कर्म के प्रतीक हैं। उनकी पूजा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है। ऐसे धार्मिक आयोजन कायस्थ समाज को एक सूत्र में पिरोने, आपसी मेल-मिलाप बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समाज की एकता, सहयोग और भाईचारा ही उसकी वास्तविक शक्ति है। इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, शिवजी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
November 13, 2026
शहर कोतवाली में खोए हुए मोबाइल को बरामद कर उनके लोगों को सौंपा गया। मऊ। थाना कोतवाली नगर की साइबर पुलिस टीम ने गुम हुए सात मोबाइल बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी सर्विलांस की मदद से इन मोबाइलों को खोज निकाला और तस्दीक के बाद बृहस्पतिवार को उनके वास्तविक स्वामियों के […]
November 13, 2026
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में खेलते खिलाड़ी। संवाद मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को स्टार इलेवन मऊ और वाराणसी क्रिकेट क्लब के बीच एक रोमांचक 20-20 ओवरों का मुकाबला खेला गया। जिसमें स्टार इलेवन मऊ ने वाराणसी क्रिकेट क्लब को 35 रनों से हराया। मैच के आयोजक वेदांत क्रिकेट क्लब के कोच सुंदरम दूबे ने बताया कि टॉस […]
November 13, 2026
मुहम्मदाबाद गोहना।स्थानीय कस्बा बुधवार शाम से ही भक्ति और आस्था के रंग में डूबा रहा। ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जय माता दी के जयकारों के बीच मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन तमसा नदी स्थित राजघाट और फूल तमसा पुल के नीचे संपन्न हुआ। विसर्जन का क्रम देर रात तक चलता रहा […]
