Banda News:वृद्धाश्रम में मनाया गया दिवाली स्नेह मिलन समारोह – Diwali Get-together Celebrated At An Old-age Home
बांदा। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में बांदा स्थित वृद्धाश्रम में एक दिवाली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों के साथ त्योहार की खुशियां बांटना और उनके जीवन में उत्साह का संचार करना था।
समारोह की शुरुआत जिला युवा अधिकारी श्रेयांश राय और युवा स्वयंसेवकों द्वारा सभी बुजर्गो से सप्रेम भेंट के साथ उनके स्वास्थ के बारे चर्चा करके हुई।
इस अवसर पर मेरा युवा भारत के युवाओं ने वृद्धाश्रम के आवासियों के साथ मिलकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्हें मिठाई और फल दिए। इस मौके पर युवा स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
