शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेलर खड़ा होने से जाम, दो ट्रेनें लेट – Traffic Jam Caused By A Trailer Stalled At A Railway Crossing; Two Trains Delayed

November 12, 2026


बोदरवार। रेलवे क्रॉसिंग पर बीच में ट्रेलर खड़ा होने से बुधवार को करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन रेलवे ट्रैक पर ही फंस गए। इसकी वजह से बांद्रा एक्सप्रेस (19037) और गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी (55097) करीब 20-20 मिनट की देरी से रवाना हुईं। बोदरवार बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम तरफ रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम चल रहा है। यहां ठेकेदार की ओर से सड़क किनारे गिट्टी और बालू गिरवाई गई थी। निर्माण सामग्री की लोडिंग कराने के लिए बड़ा ट्रेलर मुख्य सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया था। इससे सड़क पर आवागमन के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची।

जगह कम होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। देखते ही देखते फाटक के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ट्रैक पर वाहनों के फंसे होने से रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। ट्रैक खाली होने के बाद फाटक खोला गया। इसके बाद दोनों ट्रेनें करीब 20 मिनट की देरी से आगे रवाना हुईं।

निर्माण कार्य के दौरान मुख्य सड़क पर ट्रेलर खड़ा किए जाने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X