Gurugram News:एक माह तक एनएचएआई की निविदा प्रक्रिया में नहीं ले सकेगी हिस्सा – Will Not Be Able To Participate In Nhais Tender Process For One Month

November 12, 2026

– टोल पर मारपीट मामले में रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेज पर 15 लाख का जुर्माना
– कंपनी के मालिकों और निदेशकों पर भी एक साल के प्रतिबंध का प्रस्ताव, मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर कार सवार परिवार के साथ मारपीट के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल संचालन करने वाली कंपनी रिद्धि सिद्धि एंटरप्राइजेज पर कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने कंपनी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ एक माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस अवधि में कंपनी एनएचएआई की किसी भी चालू या आगामी निविदा प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेगी। एनएचएआई ने कंपनी के मालिकों और निदेशकों पर भी एक साल तक निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कंपनी का पक्ष मिलने के बाद प्राधिकरण आगे की कार्रवाई करेगा।
बता दें कि पांच नवंबर को द्वारका एक्सप्रेसवे (एनएच-248बीबी) स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली को लेकर कर्मचारियों ने कार सवार परिवार के साथ मारपीट की थी। एनएचएआई ने इस घटना को अनुबंध की शर्तों का गंभीर उल्लंघन माना है। प्राधिकरण के अनुसार, टोल संचालन एजेंसी अपने कर्मचारियों के व्यवहार और अनुशासन को नियंत्रित करने में विफल रही। इससे एनएचएआई की छवि भी प्रभावित हुई है।
एनएचएआई ने रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स को 14 नवंबर तक टोल प्लाजा का संचालन नई एजेंसी को सौंपने के निर्देश दिए हैं।
परियोजना निदेशक भवनेश कुमार ने बताया कि टोल कर्मचारियों के अनुशासन और कार्यप्रणाली की जिम्मेदारी संचालन एजेंसी की होती है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
November 13, 2026
मामले में आरोपी हैं गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह और उनकी पत्नी रीना कुमारी, 19 दिसंबर तक अदालत में पेश होने का दिया आखिरी मौका संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। म्यूजिक डायरेक्टर से हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स में शुमार हुए राव इंद्रजीत यादव और उनकी पत्नी रीना कुमारी को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई अदालत ने शुरू […]
November 13, 2026
गुरुग्राम। नशा मुक्त भारत और नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस वर्ष 31 अक्तूबर तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 247 मामले दर्ज कर 357 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, 16 नशा तस्करों की अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों […]
November 13, 2026
संबंधित बिल्डर से मामले में लापरवाही को लेकर मांगा जाएगा जवाब अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। सेक्टर-71 स्थित गोल्फ परिसर में बने मिनी तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत मामले में बादशाहपुर थाने की पुलिस द्वारा संबंधित बिल्डर को नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस के माध्यम से बिल्डर से मामले में लापरवाही को लेकर जवाब […]
