शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दीपिका-रणवीर की वायरल तस्वीरें:सामने आई दिवाली जश्न की झलक, पारंपरिक परिधान में क्यूट लगे देवी के मम्मी-पापा – Deepika Padukone And Ranveer Singh Diwali Celebration Photos Gone Viral After Welcoming Second Daughter
बॉलीवुड

November 12, 2026

deepika padukone and ranveer singh diwali celebration photos gone viral after welcoming second daughter

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह

विस्तार

बीते दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी का नामकरण किया था। इस बार की दिवाली भी कपल के लिए काफी खास रही, क्योंकि बेटी देवी पादुकोण सिंह के साथ उनकी यह पहली दिवाली थी। 

दिवाली की तस्वीरों में क्या खास? 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की दिवाली की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह और दीपिका ही नहीं, एक्ट्रेस की मां उज्जला पादुकोण, पिता प्रकाश पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं।

इस मौके पर रणवीर ने बैंगनी रंग के कुर्ते को चुना, वहीं दीपिका पीले रंग के सूट में नजर आईं । 19 सितंबर, 2026 को अपनी दूसरी बेटी देवी पादुकोण सिंह के जन्म के बाद यह इस जोड़े की पहली दिवाली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X