Atal Pension Yojana Eligibility: आज के समय में अपनी आजीविका चलाने के लिए कोई नौकरी करता है तो कोई बिजनेस करता है। वहीं, लगभग हर कोई अपने आने वाले कल के लिए बचत करता है। कोई किसी स्कीम में निवेश करता है, तो कोई बैंक खाते में पैसा रखता है आदि।
इसी क्रम में अगर आप चाहते हैं कि 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिले, तो आप आज से छोटा-छोटा निवेश कर सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कौन वे लोग हैं जो इस अटल पेंशन योजना से नहीं जुड़ सकते? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना की पात्रता के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
किन लोगों को नहीं मिलता अटल पेंशन योजना का लाभ?
- इनकम टैक्स भरने वाले लोग अटल पेंशन योजना में आवेदन नहीं कर सकते
- 1 अक्तूबर 2022 से ऐसा कोई भी भारतीय नागरिक, जो आवेदन की तारीख पर इनकम टैक्स देता है या पहले इनकम टैक्स भर चुका है वो नया अटल पेंशन योजना का खाता नहीं खुलवा सकता
- अगर आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से कम या 40 साल से अधिक है, तो भी वो आवेदन नहीं कर सकता
- अगर किसी व्यक्ति के पास बचत खाता नहीं है, तो वह सीधे इस योजना में आवेदन नहीं कर सकता। पहले उसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपना बचत खाता खुलवाना होगा
हर महीने किसे कितनी मिलती है पेंशन?
- अटल पेंशन योजना में 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपये की पेंशन मिलती है
- आप अपने हिसाब से कोई भी पेंशन प्लान चुन सकते हैं और फिर आपको पेंशन प्लान और अपनी उम्र के हिसाब से हर महीने प्रीमियम देना होता है
- इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
हर महीने कितना निवेश करना होता है?
- अटल पेंशन योजना में अगर 18 साल का कोई व्यक्ति 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुनता है, तो उसे हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है
- इसी तरह 5000 वाले पेंशन प्लान के लिए 30 साल के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
नोट:- योजना में आवेदन करने के लिए उस बैंक शाखा या पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं, जहां आपका सेविंग अकाउंट है।