शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अस्पताल के अंदर हमास का कमांड सेंटर?:गाजा में फिर बरसे इस्राइली बम, सर्जन समेत छह लोगों की गई जान; कई घायल – Israeli Bombs Rain Down On Gaza Again; ,many People, Including A Surgeon, Lose Their Lives
दुनिया

अस्पताल के अंदर हमास का कमांड सेंटर?:गाजा में फिर बरसे इस्राइली बम, सर्जन समेत छह लोगों की गई जान; कई घायल – Israeli Bombs Rain Down On Gaza Again; ,many People, Including A Surgeon, Lose Their Lives

November 12, 2026


इस्राइल ने गुरुवार तड़के दक्षिण गाजा के नासिर अस्पलात की एक इमारत पर हवाई हमला किया। गाजा की नागरिक सुरक्षा सेवा के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि इसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जिनमें एक सर्जन भी शामिल है, और 20 अन्य लोग घायल हो गए। 

 इस्राइली सेना ने क्या कहा? 

बाद में इस्राइली सेना ने कहा कि उसने हमास के एक वरिष्ठ आतंकी और समूह की सशस्त्र शाखा के अन्य सदस्यों को निशाना बनाया था, जो खान यूनिस स्थित अस्पताल के अंदर से अपनी गतिविधियां चला रहे थे। एक बयान में, सेना ने हमास पर आरोप लगाया कि वह अस्पताल परिसर का इस्तेमाल सैन्य अभियानों के लिए एक कमांड सेंटर के तौर पर कर रहा है। इसमें हथियारों को जमा करना, कमांड-एंड-कंट्रोल रूम चलाना, और अस्पताल की सुविधाओं का इस्तेमाल लड़ाकों के लिए निगरानी चौकियों और आश्रय स्थलों के रूप में करना शामिल है।

गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता ने क्या कहा? 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता महमूद बसल ने बताया कि इस्राइली हवाई हमले में अस्पताल का सर्जरी विभाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चिकित्साकर्मियों ने मारे गए सर्जन की पहचान रेजिक अबूशिरा के रूप में की है। अस्पताल के अंदर कमरों में मलबा और फर्नीचर बिखरा पड़ा है। टूटी हुई छतों से तार लटक रहे थे।

इस्राइल का क्या कहना है? 

हमास के एक प्रवक्ता ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे पूरी तरह से युद्ध अपराध करार दिया। इस्राइल, जिसने इस इलाके में अपने हमले तेज कर दिए हैं, उसका कहना है कि हमास फिर से संगठित होने और अपने हथियारों के जखीरे को दोबारा तैयार करने की कोशिश कर रहा है। हमास का कहना है कि वह एक साल पहले हुए संघर्ष विराम समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है। उसने इस्राइल पर इस समझौते को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

अब तक कितने लोगों की मौत हुई है? 

इलाके के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस समझौते के बाद से इस्राइल के हमलों में कम से कम 1,600 फलस्तीनी मारे गए हैं, जबकि इस्राइल का कहना है कि उसके चार सैनिक मारे गए हैं।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर 2023 में इस्राइल द्वारा गाजा पर हमला शुरू किए जाने के बाद से 74,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इस्राइल ने यह सैन्य कार्रवाई तब शुरू की, जब हमास के बंदूकधारियों ने दक्षिणी इस्राइल पर हमला किया; इस्राइल के अनुसार, उस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X