Mirzapur News:चूहा मारने की दवा खाने पर बिगड़ी युवक की हालत – Young Man’s Condition Deteriorates After Consuming Rat Poison
हलिया। थाना क्षेत्र के पवारी कलां गांव निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से घर में रखी चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। चिकित्सक रीना सिंह ने बताया कि पवारी कलां गांव निवासी अखिलेश (25) ने घर में रखी चूहा मारने की दवा का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। संवाद
