Jaunpur News:नोनारी गांव में चहारदीवारी तोड़ने का विरोध करने पर महिला से मारपीट – Woman Beaten For Opposing The Demolition Of A Boundary Wall In Nonari Village
नेवढ़िया। नोनारी गांव में अवैध निर्माण और चहारदीवारी तोड़ने का विरोध करने पर मनबढ़ों ने एक महिला से मारपीट की। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने पांच नामजद और घर की अन्य महिलाओं पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नोनारी गांव निवासी ऊषा सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 10 नवंबर की सुबह करीब सात बजे शिवमूरत सिंह, उनकी पत्नी माधुरी, सूरज, नीरज और आदर्श सिंह सहित घर की अन्य महिलाएं एकजुट होकर उनके मकान पर पहुंचीं। आरोप है कि सभी जबरन सीढ़ी बनाने का प्रयास करने लगे और चहारदीवारी तोड़ने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद
