शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:कबीर नगर में मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान – Labourer Dies By Hanging In Kabir Nagar
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:कबीर नगर में मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान – Labourer Dies By Hanging In Kabir Nagar

November 12, 2026


Labourer dies by hanging in Kabir Nagar

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कबीर नगर में मंगलवार देररात 27 वर्षीय मजदूर फंदा पर लटका मिला। जिससे परिवार में चीख- पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

मोहल्ला कबीर नगर थाना उत्तर निवासी राहुल (27) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी पत्नी नैनावती मंगलवार को बेटी के हाथ की अंगुली में सेप्टिक हो जाने के चलते आगरा दवा दिलवाने गई थी। देररात वह दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में बेटी डॉली और पांच माह का बेटा आरव को लेकर सोने चला गया। जहां देररात वह पंखा के कुंदा पर दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गया। देररात बेटा आरव के रोने की आवाज सुनाई दी।

आरव के रोने की आवाज सुनकर भाई राजू व अनिल कमरे पर पहुंचे। जहां कमरे के गेट को खटखटाना शुरू कर दिया। बेटी डॉली ने गेट खोला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर- शराबा की आवाज होते ही परिजन व आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। मृतक तीन भाई और तीन बहन में दूसरे नंबर का था।

वह अपने पीछे पत्नी नैनावती के अलावा तीन बेटी और एक बेटा को रोता- बिलखता छोड़ गया है। पिता बादशाह ने बताया कि कमरे में बेटी डॉली और बेटा आरव ही मौजूद थे। पुत्रवधू बेटी को दवा दिलाने आगरा गई थी। जानकारी होते ही सुबह मृतक की पत्नी भी रोते- बिलखते घर पर पहुंच गई। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X