शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:मौलाना आजाद ने शिक्षा के क्षेत्र में दिया अभूतपूर्व योगदान – Maulana Azad Made An Unprecedented Contribution To The Field Of Education
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:मौलाना आजाद ने शिक्षा के क्षेत्र में दिया अभूतपूर्व योगदान – Maulana Azad Made An Unprecedented Contribution To The Field Of Education

November 12, 2026


Maulana Azad made an unprecedented contribution to the field of education.

शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यालय पर अबुल कलाम आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पदा​धिकार

शाहजहांपुर। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर बुधवार शाम टाउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम हुआ।

अल्पसंख्यक कांग्रेस की ओर से हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि मौलाना आजाद ने सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। वह एक अच्छे लेखक, इस्लामी विद्वान, कवि भी थे। पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, फरीद अली खान, जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X