शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए :राकेश टिकैत – Owaisi-chandrashekhar Alliance Is Meant To Benefit The Bjp: Rakesh Tikait
पीलीभीत

ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए :राकेश टिकैत – Owaisi-chandrashekhar Alliance Is Meant To Benefit The Bjp: Rakesh Tikait

November 12, 2026


Owaisi-Chandrashekhar alliance is meant to benefit the BJP: Rakesh Tikait

लोगों को संबो​धित करते राकेश टिकैत। संवाद

अमरिया (पीलीभीत)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ओवैसी और चंद्रशेखर के बीच हुए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे भाजपा को सीधा फायदा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी भाजपा के लिए काम करते हैं और अब चंद्रशेखर को भी अपने पाले में लेकर भाजपा को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब पूरे देश के सामने चुनाव आयोग की कथित गड़बड़ी उजागर हो चुकी है तो चुनाव आयुक्त को इस्तीफा दे देना चाहिए।

बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम करगैना में राकेश टिकैत खोजी ग्रीन पैलेस के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने फीता काटकर ग्रीन पैलेस का उद्घाटन किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गुरुद्वारा नानकसर बड़ापुरा के बाबा मोहन सिंह को उन्होंने माल्यार्पण कर चित्र भेंट किया।

कार्यक्रम के दौरान बातचीत में राकेश टिकैत ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को भाजपा के हित में बताया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से भाजपा को राजनीतिक लाभ मिलेगा। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा कि जब चुनाव आयोग की चोरी पकड़ी जा चुकी है और पूरे देश को इसकी जानकारी हो चुकी है तो चुनाव आयुक्त को पद पर बने रहने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए।

——

पदाधिकारियों से की मुलाकात

पीलीभीत प्रवास के दौरान राकेश टिकैत का शहर में असम हाईवे पर भाकियू जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, वेद प्रकाश कश्यप, धर्मेंद्र सिंह और अशरफ समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह धर्मेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे और कुछ देर रुके। यहां संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद रवाना हो गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X