Deoria News:मामूली बात पर युवक को पीटा – Youth Beaten Over A Trivial Matter
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने 42 वर्षीय युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरवां उपाध्याय गांव निवासी अमरजीत शर्मा का आरोप है कि मामूली बात से नाराज पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। अब धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गांव निवासी देवेंद्र सिंह और धीरेंद्र सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
