शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल – Youth On Motorcycle Killed After Being Hit By A Tractor; Friend Injured
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल – Youth On Motorcycle Killed After Being Hit By A Tractor; Friend Injured

November 12, 2026


Youth on motorcycle killed after being hit by a tractor; friend injured

सांकेतिक 
– फोटो : सांकेतिक

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में हंस वाटिका के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

नाले के पास सविता नगर हाल निवासी श्रीपाल कॉलोनी गली नंबर 14/2 के पीड़ित दाताराम ने आरोप लगाया उनका पुत्र मनोज राठौर 21 अक्तूबर को अपने दोस्त शिवम निवासी हनुमानपुरी, कोटला रोड के साथ बाइक से ककरऊ कोठी से घर लौट रहा था। शाम करीब 3:40 बजे हंस वाटिका के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पिता ने अंतिम संस्कार में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी होने की बात कही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X