शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आस्था पर संकट:छठ घाटों पर गंदगी और सीवर का पानी, सफाई और रोशनी की व्यवस्था भी अधूरी – Filth And Sewage Water At Chhath Ghats; Arrangements For Cleanliness And Lighting Also Inadequate
कानपुर

आस्था पर संकट:छठ घाटों पर गंदगी और सीवर का पानी, सफाई और रोशनी की व्यवस्था भी अधूरी – Filth And Sewage Water At Chhath Ghats; Arrangements For Cleanliness And Lighting Also Inadequate

November 12, 2026


Filth and Sewage Water at Chhath Ghats; Arrangements for Cleanliness and Lighting Also Inadequate

छठ पूजा घाटों की स्थिति देखते समिति के पदाधिकारी

विस्तार

छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है, लेकिन शहर के कई पूजा घाटों और तालाबों पर अब भी गंदगी और अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। कहीं नहर में घरों का सीवर बह रहा है तो कहीं विसर्जित मूर्तियों और पूजन सामग्री का ढेर लगा है। कुछ घाटों पर गहरे गड्ढे भी हादसों को दावत दे रहे हैं। शहर में पूर्वांचल और बिहार के करीब आठ लाख लोग छठ पूजा करते हैं। इसके बावजूद कई प्रमुख घाटों की बदहाली श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

नगर निगम का दावा है कि उसके सीमा क्षेत्र में चिह्नित सभी 45 तालाबों और घाटों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम से सिंचाई विभाग की मदद से पानी भी छोड़ा गया, ताकि गंदगी बाहर निकल सके और तालाबों में साफ पानी पहुंच सके। हालांकि, जमीनी स्थिति इससे अलग नजर आ रही है। सीटीआई नहर छठ पूजा घाट पर अब भी गंदगी फैली हुई है। दबौली में प्रकाश विद्या मंदिर के पास नहर की सफाई का काम चल रहा है, लेकिन उसमें गंदगी के साथ सीवर का पानी बह रहा है।

बताया गया कि वार्ड-02 के विवेकानंद क्षेत्र में कुछ लोगों ने अपने घरों की सीवर लाइन नहर से जोड़ रखी है। नहर में पानी का प्राकृतिक बहाव नहीं होने से सीवर का गंदा पानी जमा हो रहा है और इसकी स्थिति नाले जैसी हो गई है। भोजपुरी महासभा एवं केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने बृहस्पतिवार को यहां सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि नहर में सीवर का पानी भरा होने पर व्रती महिलाएं उसमें खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य कैसे देंगी? उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि समस्या दूर नहीं हुई तो नगर आयुक्त कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। वहीं, पनकी नहर की सफाई के बावजूद वहां विसर्जित मूर्तियों और पूजन सामग्री का ढेर लगा हुआ है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X