शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Langur Emotional Video | Viral video – सड़क पर लोगों के पैर पकड़ता रहा लंगूर, फिर एंबुलेंस में बैठकर पहुंचा अस्पताल, शव के पास जाकर हुआ भावुक
वायरल

Langur Emotional Video | Viral video – सड़क पर लोगों के पैर पकड़ता रहा लंगूर, फिर एंबुलेंस में बैठकर पहुंचा अस्पताल, शव के पास जाकर हुआ भावुक

November 12, 2026


होमताजा खबरदेश

सड़क पर लोगों के पैर पकड़ता रहा लंगूर, फिर एंबुलेंस में बैठकर पहुंचा अस्पताल

Last Updated:

Langur Emotional Viral Video: ओडिशा के एक लंगूर का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया में वायरल है. इसमें लंगूर एंबुलेंस में बैठकर आनंदपुर अस्पताल पहुंच गया. वहां उसने राम सोरेन के पार्थिव शरीर से चादर हटाई और पास बैठ गया. उसका व्यवहार देखकर अस्पताल में मौजूद लोग हैरान और भावुक हो गए.

सड़क पर लोगों के पैर पकड़ता रहा लंगूर, फिर एंबुलेंस में बैठकर पहुंचा अस्पतालZoom

ओड‍िशा के लंगूर का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल है (फोटो: न्‍यूज 18 उड‍िया)

नई दिल्ली. इंसान अपनी भावनाएं शब्दों में बयां कर सकता और वह तरह-तरह से करता भी रहता है ले‍क‍िन सोशल मीड‍िया पर इन द‍िनों एक लंगूर का वीड‍ियो जमकर वायरल हो रहा है. लेक‍िन लंगूर ने जैसे अपना लगाव जाह‍िर क‍िया है उस वीड‍ियो को देखकर हर कोई भावुक हो गया है. इस वीड‍ियो में लंगूर पहले लोगों से ल‍िफ्ट मांगता नजर आ रहा है. इसके बाद एक एंबुलेंस रुकती है और लंगूर उसमें बैठकर न‍िकल पड़ता है. एंबुलेंस जैसे ही अस्‍पताल पहुंचती है तो लंगूर वहां से मोर्चरी हाउस पहुंचता है. उसके बाद जो कुछ भी होता है वह सोशल मीड‍िया में ये वीड‍ियो देखकर हर कोई भावुक हो रहा है.

यह मामला ओडिशा के क्योंझर जिले का है जहां से लंगूर का भावुक से एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लंगूर एंबुलेंस में ड्राइवर के साथ बैठकर अस्पताल पहुंचा. वहां पहुंचने के बाद वह अस्‍पाल में पोस्‍टार्टम हाउस के बाहर पहुंचा और एक शव के ऊपर लगी चादर को हटाकर बैठ गया. इसके बाद वह लंगूर भावुक भी हो गया. इस पूरी घटना का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल है. न्‍यूज 18 उड‍िया की र‍िपोर्ट के अनुसार,ढेंका गांव के रहने वाले राम सोरेन की तबीयत खराब होने पर पर‍िवार वाले उन्‍हें लेकर इलाज के ल‍िए पास के अस्‍पताल पहुंचे. अस्‍पताल में उनकी तबीयत पर और खराब हो गई. इसके बाद इलाज के दौरान राम सोरेन की मौत हो गई. इसके बाद पर‍िवार पोस्‍टमार्टम हाउस के बाहर पूरी प्रक्र‍िया होने का इंतजार कर रहा था.

सड़क पर लोगों से मदद मांग रहा था लंगूर
इसी दौरान घासीपुरा में झाड़ेश्वर मंदिर के पास एक लंगूर दिखाई दिया. न्‍यूज 18 उड‍िया की र‍िपोर्ट के अनुसार, वह सड़क पर इधर-उधर घूम रहा था और ऐसा लग रहा था जैसे किसी को तलाश कर रहा हो. बताया जा रहा है क‍ि लंगूर वहां मौजूद लोगों के पास जाकर उनके पैर पकड़ रहा था. उसका व्यवहार देखकर लोग भी हैरान थे. वह मानो किसी से अपने साथ चलने की गुहार लगा रहा था.

एंबुलेंस में बैठकर पहुंच गया अस्पताल
इसी बीच लंगूर की नजर एक एंबुलेंस पर पड़ी. जैसे ही एंबुलेंस चालक विजय कुमार साहू ने गाड़ी का दरवाजा खोला और लंगूर झट से उसके अंदर जाकर बैठ गया. वह चालक के बगल में बैठा और एंबुलेंस के साथ आनंदपुर सब-डिविजनल अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल पहुंचने के बाद लंगूर एंबुलेंस से उतरा और वहां किसी को तलाशने लगा. कुछ देर बाद वह राम सोरेन के पार्थिव शरीर के पास पहुंच गया.

पार्थिव शरीर से चादर हटाई और वहीं बैठ गया
अस्पताल में मौजूद लोगों के मुताबिक, लंगूर ने राम सोरेन के शरीर पर पड़ी चादर हटाई और उनके पास बैठ गया. उसका व्यवहार देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए. लंगूर की इस हरकत ने सभी को हैरान कर दिया. लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी कि आखिर वह लंगूर एंबुलेंस में बैठकर अस्पताल क्यों आया था और उसे उस व्यक्ति के पार्थिव शरीर तक पहुंचने की बेचैनी क्यों थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो और लंगूर के व्यवहार की चर्चा आनंदपुर इलाके में भी हो रही है. हालांकि, लंगूर का राम सोरेन से क्या संबंध था और वह उन्हें पहले से जानता था या नहीं, इसकी पुष्टि उपलब्ध जानकारी में नहीं हुई है. फिर भी अस्पताल में उसके व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया.

authorimg
अरुण बिंजोला

अरुण बिंजोला वर्तमान में News18 हिंदी में एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वह करीब 19 वर्षों से काम कर रहे हैं, जिसमें 13 वर्षों से अधिक समय डिजिटल मीडिया में बी…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X