शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊना

Una News:सब्जी मंडी के पास पूर्व प्रधान की बाइक चोरी – Former Village Head’s Bike Stolen Near Vegetable Market

November 12, 2026


टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के आसपास वाहन चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अड्डा बगीची स्थित सब्जी मंडी के पास से बाथड़ी गांव निवासी पूर्व प्रधान सतीश कुमार की बाइक चोरी हो गई। छह दिन बीतने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया। चोरी हुई बाइक का नंबर एचपी-80-4762 है।

जानकारी के अनुसार छह नवंबर की शाम सतीश कुमार अपनी बाइक पर सब्जी मंडी पहुंचे थे। उन्होंने मंडी के पास बाइक खड़ी की और सब्जी खरीदने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास तलाश करने के साथ लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना टाहलीवाल में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक चोरी हुई बाइक का कोई पता नहीं चल पाया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि बाइक की तलाश जारी है। इस मामले में सीसीटीवी कब्जे में लिए गए हैं और आरोपी को जल्द काबू किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X