शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:अनूपपुर में तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर – A Speeding Bolero Collided With Two Bike Riders, One Youth Died And The Other Was Seriously Injured
अनूपपुर

एमपी:अनूपपुर में तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर – A Speeding Bolero Collided With Two Bike Riders, One Youth Died And The Other Was Seriously Injured

November 12, 2026


A speeding Bolero collided with two bike riders, one youth died and the other was seriously injured.

थाने में जब्त वाहन

विस्तार

राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम लखौरा के पास तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मिथिलेश वनवासी पिता स्वर्गीय सागर सिंह वनवासी (28), निवासी ग्राम सिंगोली, जिला डिंडोरी, अपने दोस्त नरेंद्र सिंह परस्ते पिता संतोष सिंह (25) के साथ रिश्तेदारी में ग्राम शिवरी चंदास आया हुआ था। यहां से दोनों युवक परसेल कला में रहने वाले एक अन्य रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से लौटते समय ग्राम लखौरा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बोलेरो (एमपी 18 टी 3357) से टकरा गई। बताया गया कि बोलेरो ग्राम धीरू टोला से राजेंद्रग्राम की ओर जा रही थी।

पढे़ं:  भाजपा नेता बंटी पटेल के भाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, धमकी देने के आरोप में शस्त्र लाइसेंस रद्द

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे मिथिलेश वनवासी को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर सवार नरेंद्र सिंह परस्ते गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बरकड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मिथिलेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल बोलेरो वाहन जब्त कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X