शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hardoi News:कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत – Teenager Dies After Coming Into Contact With An Electric Current From A Cooler
हरदोई

Hardoi News:कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत – Teenager Dies After Coming Into Contact With An Electric Current From A Cooler

November 12, 2026


Teenager dies after coming into contact with an electric current from a cooler

फोटो- 21- माजिद अली। फाइल फोटो

हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के आशा गांव में बृहस्पतिवार सुबह कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। वह मजदूरी के लिए सरसों की सफाई करने गया था। हादसे के बाद परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

आशा गांव निवासी माजिद (16) हाईस्कूल का छात्र था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी तीन बहनें भी हैं। पिता सुलेमान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गांव का ही एक व्यक्ति मजदूरी का लालच देकर माजिद को सरसों की सफाई कराने के लिए अपने साथ ले गया था। वहां सफाई के दौरान कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आने से माजिद गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर गांव लौट आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किशोर की मौत से परिवार में मातम है। कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X