शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:10वीं व 12वीं के मॉडल पेपर जारी – Model Papers For Classes 10 And 12 Released

November 12, 2026


संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। छात्र-छात्राओं को नए परीक्षा पैटर्न, अंक विभाजन और प्रश्नों के प्रारूप से रूबरू कराने के लिए बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं।

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अब इन मॉडल प्रश्नपत्रों के आधार पर परीक्षार्थियों ने विशेष अभ्यास करना शुरू कर दिया है। इन पेपर से छात्र-छात्राओं को यह समझने में आसानी हो रही है कि प्रश्नपत्र में अति लघु, लघु, दीर्घ उत्तरीय और बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या कितनी होगी और किस अध्याय से कितने अंक के सवाल पूछे जाएंगे।

डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि मॉडल पेपर को केवल देखने के बजाय उसे हल करने की रणनीति अपनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्त विहीन विद्यालयों में मॉडल पेपर्स के आधार पर प्री-बोर्ड व मॉक टेस्ट कराने की योजना बनाई जा रही है, ताकि ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के छात्र पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में बैठ सकें।

ओएमआर भरने का अभ्यास : 10वीं के छात्र ओएमआर शीट पर गोले भरने की नियमित प्रैक्टिस करें, क्योंकि एक भी गलत गोला भरने या कटिंग करने पर अंक कट जाते हैं।

कमजोर विषयों की पहचान :

मॉडल पेपर हल करने के बाद अपने उत्तरों का मिलान करें और देखें कि किस चैप्टर के फॉर्मूले, डेरिवेशन या व्याकरण में त्रुटि हो रही है।

स्टेप मार्किंग पर ध्यान : गणित और विज्ञान जैसे विषयों में हर चरण के अंक निर्धारित होते हैं, इसलिए शॉर्टकट के बजाय सही विधि से उत्तर लिखें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X