चंदौसी। पुराना बाईपास पर स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को उपचार कराने आई युवती से छेड़छाड़ की गई। परिजनों ने कंपाउंडर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। परिजनों के अनुसार कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि उपचार के दौरान अस्पताल के कंपाउंडर ने युवती से छेड़छाड़ की। युवती की शिकायत पर परिजनों ने डॉक्टर और पुलिस से शिकायत की। वहीं अस्पताल के चिकित्सक ने युवती को डिस्चार्ज कर दिया। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद