शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ललितपुर

Lalitpur News:हत्या कर युवक को शव बेतवा में फेंकने के आरोपी को नहीं मिली जमानत – Accused Of Murdering A Youth And Dumping His Body In The Betwa River Denied Bail

November 12, 2026


झांसी। करीब 14 साल पहले हुए एक युवक के हत्याकांड में आरोपी कुलदीप पाल की जमानत अर्जी निरस्त कर दी गई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आदित्य चतुर्वेदी की अदालत ने बृहस्पतिवार को यह आदेश दिया। मृतक के पिता महेश कुमार यादव की प्रोटेक्शन पिटीशन पर इस साल जनवरी में सीजेएम न्यायालय ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।

अभियोजन के मुताबिक, चिरगांव थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी कुलदीप पाल के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि 8 मार्च, 2012 को कुलदीप पाल और अन्य साथी धर्मेंद्र यादव उर्फ रानू को होली खेलने के बहाने ले गए थे। नदी किनारे किसी बात को लेकर उस पर हमला किया गया था।

हमलावरों ने धर्मेंद्र की हत्या कर उसके शव को बेतवा नदी में फेंक दिया था। विवेचना के दौरान शव बरामद हुआ था और मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस ने 2012 में इस मामले में खात्मा रिपोर्ट लगा दी थी। इस आधार पर कुलदीप पाल समेत अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था।

इसलिए नहीं मिली जमानत

इन आरोपियों में से एक कुलदीप पाल की ओर से बृहस्पतिवार को जमानत अर्जी लगाई गई। अर्जी में कहा गया कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। हालांकि, एडीजीसी ने अदालत में तर्क दिया कि कुलदीप ने ही घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने इसे गंभीर प्रकृति का अपराध बताया। एडीजीसी ने आशंका जताई कि यदि आरोपी को जमानत दी गई, तो वह फरार हो सकता है। इससे जांच प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। इन तर्कों को सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आदित्य चतुर्वेदी की अदालत ने कुलदीप पाल की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X