Maharajganj News:रंजिश में मारपीट युवक घायल – So Mahendra Mishra Stated That The Matter Is Being Investigated
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के सोहवल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पीड़ित परविंद गुप्ता के अनुसार, बुधवार शाम करीब सात बजे गांव के ही दो सगे भाई अपने तीन अन्य साथियों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने रंजिश के चलते गाली-गलौज और धमकी देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने परविंद पर लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया। एसओ महेंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
