Budaun News:डाक अदालत 17 नवंबर को लगेगी – A Postal Court Will Be Held On November 17
बदायूं। भारतीय डाक विभाग की ओर से बदायूं मंडल में डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत 17 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे बदायूं स्थित डाक अधीक्षक के कार्यालय में लगेगी।
डाक अदालत में डाक संबंधी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की जाएगी। डाक अधीक्षक एनके दुबे ने बताया कि जो ग्राहक इस अदालत में भाग लेना चाहते हैं, वह शुक्रवार तक अपनी शिकायत या सुझाव कार्यालय को भेजकर अदालत में शामिल हो सकते हैं। संवाद
