Faridabad News:तीन बार जमानत मिलने पर फरार आरोपी की नहीं मिली राहत – Accused Who Absconded Despite Being Granted Bail Three Times Gets No Relief
फरीदाबाद। तीन बार जमानत मिलने के बावजूद बार-बार अदालत में पेश न होने और फरार रहने वाले आरोपी को चौथी बार भी राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने लूट की योजना बनाने और अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी मोहित की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी ने पत्नी की गर्भावस्था के अंतिम चरण का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी, लेकिन अदालत ने उसके पुराने आचरण और तीन बार जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने को गंभीर माना।आरोपी पक्ष ने दलील दी कि मुकदमे की सुनवाई पूरी होने में अभी समय लगेगा और उसकी पत्नी गर्भवती है। वहीं, सरकारी वकील ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी पहले भी तीन बार जमानत का लाभ लेकर फरार हो चुका है। संवाद
