212 KM रेंज, टैबलेट जैसी डिस्प्ले…ये हैं देश के सबसे बेस्ट Electric Scooter; कीमत मात्र ₹59,999 से शुरू
Last Updated:
Top 5 Electric Scooter in India: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बाजार में कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. TVS iQube से लेकर Bajaj Chetak, Ather 450X और Vida VX2 तक, कुछ मॉडल कम कीमत में लंबी रेंज और प्रीमियम फीचर्स ऑफर करते हैं. खास बात है कि कुछ स्कूटर BaaS प्लान के साथ 60 हजार रुपये से भी कम शुरुआती कीमत पर खरीदे जा सकते हैं. देखें टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और खूबियां.
TVS iQube: फैमिली-ओरिएंटेड और सिंपल डिजाइन इसे हर उम्र के राइडर्स के लिए आरामदायक बनाता है. इसमें बड़ी 17.78 सेमी TFT टचस्क्रीन, 118+ कनेक्टेड फीचर्स, नेविगेशन, अलेक्सा वॉयस असिस्ट और 32-लीटर अंडरसीट स्टोरेज मिलता है. सेफ्टी के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक, क्रैश-फॉल अलर्ट, जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और IP67 रेटेड मजबूत बैटरी केसिंग दी गई है.
इसकी बिना BaaS एक्स-शोरूम कीमत ₹94,434 से ₹1,58,834 के बीच है, जबकि BaaS मॉडल के तहत इसे मात्र ₹59,999 देकर खरीदा जा सकता है. इसमें 4.4 kW की BLDC हब-माउंटेड मोटर (140 Nm पीक टॉर्क) और 2.3 kWh से 5.3 kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं, जो 114 से 212 किमी तक की IDC रेंज देते हैं.
Bajaj Chetak: ये अपनी क्लासिक रेट्रो-मॉडर्न स्टाइलिंग और मजबूत ऑल-मेटल बॉडी के लिए जाना जाता है, जो भारतीय सड़कों पर शानदार ड्यूरेबिलिटी देती है. इसमें अडैप्टिव TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, 35 लीटर बूट स्पेस और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए IP67 वाटर रेजिस्टेंस, फ्रंट डिस्क ब्रेक, क्रैश डिटेक्शन अलर्ट, ओवरस्पीड अलर्ट और ऐप-बेस्ड रिमोट इम्मोबिलाइजेशन दिया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बजाज चेतक को फिलहाल BaaS प्लान के साथ नहीं सेल किया जा रहा है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹99,802 से शुरू होकर ₹1,52,140 तक जाती है. इसमें 2.5 kWh से 3.5 kWh तक के बैटरी विकल्प और दमदार मोटर मिलती है, जो वेरिएंट के अनुसार 113 किमी से 153 किमी तक की रेंज और 80 km/h की टॉप स्पीड देती है.
Ather 450X: ये अपने स्पोर्टी, शार्प और मोटरस्पोर्ट्स-इंस्पायर्ड एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ हल्के एल्युमिनियम चेसिस पर बना है. इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन डैशबोर्ड, गूगल मैप्स, मैजिक ट्विस्ट, ऑटोहोल्ड और पार्क असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए डुअल डिस्क ब्रेक, 3-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल (Rain, Road, Rally), FallSafe मोटर कट-ऑफ, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और टो-थेफ्ट अलर्ट दिए गए हैं.
बिना BaaS इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,50,546 से ₹1,90,546 तक जाती है, जबकि BaaS विकल्प के साथ शुरुआती कीमत ₹84,341 (प्लस ₹1/किमी से शुरू होने वाला बैटरी रेंटल) है. इसमें 6.4 kW की PMSM मोटर (26 Nm टॉर्क) और 2.9 kWh या 3.7 kWh बैटरी पैक मिलते हैं, जो 126 से 161 किमी की IDC रेंज और 90 km/h टॉप स्पीड देते हैं.
Ather Rizta: ये एक बड़ा, प्रैक्टिकल और फैमिली-सेंट्रिक स्कूटर है, जिसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट, पिलियन बैकरेस्ट और कुल 56 लीटर स्टोरेज (34L बूट + 22L फ्रंक) मिलता है. इसमें 7 इंच का डीपव्यू डिस्प्ले, व्हाट्सऐप अलर्ट, वॉयस कंट्रोल और मैजिक ट्विस्ट शामिल हैं. सेफ्टी के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक, स्किड-कंट्रोल, FallSafe, क्रैश अलर्ट और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल दिए गए हैं.
रिज्टा की बिना BaaS एक्स-शोरूम कीमत ₹1,15,000 से ₹1,52,000 तक है, वहीं BaaS मॉडल के तहत इसे ₹75,999 की शुरुआती कीमत (₹1/किमी से शुरू होने वाले बैटरी प्लान के साथ) में खरीदा जा सकता है. इसमें 4.3 kW की PMSM मोटर (22 Nm टॉर्क) के साथ 2.9 kWh और 3.7 kWh बैटरी पैक आते हैं, जो 123 से 161 किमी की IDC रेंज देते हैं.
Vida VX2: इसका मॉडर्न और यूथफुल डिजाइन डुअल-टोन कलर और फंकी ग्राफिक्स के साथ आता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत रिमूवेबल बैटरी सिस्टम है, जिसके साथ ब्राइट TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, टू-वे थ्रॉटल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और 33.2-लीटर तक बूट स्पेस मिलता है. सेफ्टी के लिए फ्रंट डिस्क ब्रेक, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), जियो-फेंसिंग और रिमोट इम्मोबिलाइजेशन फीचर्स मौजूद हैं.
बिना BaaS के विडा VX2 की एक्स-शोरूम कीमत ₹99,490 से ₹1.31 लाख तक है, जबकि BaaS स्कीम में इसकी शुरुआती कीमत महज ₹59,490 रखी गई है. इसमें 6 kW की PMSM मोटर (25 Nm टॉर्क) और 2.2 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh क्षमता वाले रिमूवेबल बैटरी पैक मिलते हैं, जो वेरिएंट के हिसाब से 92 किमी से 187 किमी तक की IDC रेंज देते हैं.
