शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:स्कूल में बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा – Children At School Were Given Deworming Medicine
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:स्कूल में बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा – Children At School Were Given Deworming Medicine

November 13, 2026


Children at school were given deworming medicine

राजकीय स्कूल कैंप में विद्या​र्थियों को संबो​धित करती मुख्य वक्ता। स्कूल

यमुनानगर/व्यासपुर/प्रतापनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बच्चों को अलबेंडाजोल की गोली खिलाकर की। उन्होंने बताया कि पहले दिन 4,46,462 बच्चों के लक्ष्य के मुकाबले 3,64,425 बच्चों को दवा खिलाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्यासपुर की ओर से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शमा परवीन के नेतृत्व में अभियान सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। प्रतापनगर में एसएमओ डॉ. जितेंद्र कुमार की गांवों के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य शिक्षण संस्थानों में 31,470 बच्चों को दवा दी गई। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X