शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:स्विमिंग अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आज – Selection Trials For Admission To The Swimming Academy Today
अंबाला

Ambala News:स्विमिंग अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल आज – Selection Trials For Admission To The Swimming Academy Today

November 13, 2026


Selection trials for admission to the swimming academy today

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम। संवाद
– फोटो : 1

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। जिला अंबाला में संचालित रिहायशी स्विमिंग खेल अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे। यह ट्रायल सुबह नौ बजे से अंबाला छावनी वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल में शुरू होंगे।

जिला खेल अधिकारी रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि इन ट्रायल का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रतिभावान तैराकों की पहचान कर उन्हें अकादमी में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

ट्रायल में 10 से 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के तैराकी कौशल, प्रदर्शन और शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा। अकादमी में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग के नियमानुसार निशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X