शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नीम के पेड़ पर लटकी थी युवक की लाश:गांव वालों ने सुबह-सुबह देखा ऐसा दृश्य, कांप गए सभी के पैर – 40-year-old Man Found Hanging From Neem Tree Outside Village In Mainpuri
मैनपुरी

नीम के पेड़ पर लटकी थी युवक की लाश:गांव वालों ने सुबह-सुबह देखा ऐसा दृश्य, कांप गए सभी के पैर – 40-year-old Man Found Hanging From Neem Tree Outside Village In Mainpuri

November 13, 2026


40-Year-Old Man Found Hanging from Neem Tree Outside Village in Mainpuri

मृतक का फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव विघरई में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने जब शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मैनपुरी मोर्चरी भिजवाया है। पुलिस हत्या के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मृतक की पहचान गांव विघरई निवासी योगेश (40 वर्ष), पुत्र जानकी प्रसाद के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, योगेश शराब पीने का आदी था। वह अपने पिता की इकलौती संतान था। 16 वर्ष पूर्व योगेश की पत्नी का भी निधन हो चुका है। मृतक की तीन बहनों में से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अभी अविवाहित है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X