शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:बच्ची की मौत के बाद शव लेकर घर जा रहे युवक की बाइक भिड़ी, तीन घायल – A Young Man’s Bike Crashed While He Was Taking The Body Home After The Girl’s Death, Three Injured

November 13, 2026


A young man's bike crashed while he was taking the body home after the girl's death, three injured

खेतासराय। खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर बर्दमार पुलिया के पास बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब्बोपुर निवासी सचिन बिंद की पत्नी सुष्मिता (21) ने चार दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था। तबीयत बिगड़ने पर नवजात को शाहगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद सिकंदर (18) अपनी भाभी सुष्मिता और नवजात के शव को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। बर्दमार पुलिया के पास पीछे से किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक असंतुलित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। हादसे में सिकंदर, सुष्मिता और दूसरी बाइक पर सवार चकमारुफपुर निवासी जोगेंद्र (50) घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि बाइकों को कब्जे लेकर जांच की जा रही है घायलों को अस्पताल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X