शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
वाराणसी:गर्भवती की जांच रिपोर्ट में लापरवाही, सीएमओ डॉ. संदीप समेत चार पर परिवाद; दर्ज होंगे परिवादी के बयान – Varanasi Negligence Pregnant Woman Test Report Complaint Filed Against Four Including Cmo Doctor Sandeep
चंदौली

November 13, 2026

Varanasi Negligence pregnant woman test report complaint filed against four including CMO doctor Sandeep

वाराणसी कोर्ट।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आठ माह की गर्भवती महिला की रक्त जांच रिपोर्ट देने में बरती गई घोर लापरवाही और टालमटोल के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने वाराणसी के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी समेत चार स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई और परिवादी के बयान दर्ज करने के लिए 14 जनवरी की तिथि नियत की है।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइरान (कनेरी) निवासी पंकज कुमार यादव ने अदालत में परिवाद दाखिल किया था। आरोप है कि उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी प्रीति यादव का ब्लड सैंपल 15 सितंबर 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बड़ागांव में लिया गया था। अगले दिन और फिर 19 सितंबर को रिपोर्ट मांगने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने अनभिज्ञता जताते हुए टालमटोल की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X