शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:21 मुकाबलों में पहलवानों ने दिखाया दमखम, दो कुश्तियां बराबरी पर छूटींम – Wrestlers Displayed Their Strength In 21 Bouts; Two Matches Ended In A Draw

November 13, 2026


बनकटा बाजार। प्राचीन शिव मंदिर के पास मिनी स्टेडियम परिसर में चल रहे गोवर्धन मेला दंगल का समापन हो गया। अंतिम दिन पहलवानों के बीच 21 कुश्तियां लड़ी गईं। इनमें दो मुकाबले बराबरी पर छूटे। पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल के बाद विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा और ग्राम प्रधान मनोज पांडेय, विनोद पांडेय, मैनेजर गुप्ता व योगेंद्र प्रसाद ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराई। पहले मुकाबले में राजस्थान के शानू ने दिल्ली के लवकुश को चित किया। उत्तराखंड के शक्तिमान ने सुरसा के अमरजीत को हराया।

जोगीपुर के लवकुश ने इसी गांव के कश्मीर को और चरौली के कौशन ने जोगीपुर के सोमित को पटखनी दी। कलान के सीतेश ने जालौन के राजेश को हराया। इटावा के मुकेश ने गोरखपुर के जावेद और उन्नाव के राधे ने औरैया के अजय को धूल चटाई।

बिल्लौह के तुलसी ने कासगंज के राजेश को, हरिद्वार के स्टील बॉडी ने दातागंज के भूरे को, कलान के चंद्रसेन ने हरियाणा के शाहिद को और उन्नाव के विपिन ने बांदा के नीरज को हराया। औरैया के अजय ने गोरखपुर के जावेद को, कलान के चंद्रसेन ने मेरठ के राजा को, उत्तराखंड के भूकंप ने हरियाणा के शाहिद को और हरिद्वार के स्टील बॉडी ने उत्तराखंड के विक्रम को पछाड़ा। बरेली के भानू ने अयोध्या के बाबा लक्ष्मणदास को हराया।

वहीं, सोनीपत के विवेक और मेरठ के राजा के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। उत्तराखंड के गुल्ला और अयोध्या के बाबा लक्ष्मणदास के बीच भी कुश्ती का कोई नतीजा नहीं निकला।

दंगल का संचालन अमोद उर्फ बाबू पांडेय ने किया। मेला समिति ने अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया। इस दौरान बाबू पांडेय, अभिषेक सोनी, ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता, महेंद्र गोंड, अभिषेक जायसवाल, नितेश वर्मा, रवि जायसवाल, अलाउद्दीन आलम उर्फ तिवारी जी, मस्तराज कुशवाहा, बैरिस्टर, विवेक साह और रियाजउद्दीन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X