शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:टीएलएम प्रदर्शनी में जनपद में सुकरौली अव्वल – Sukrauli Tops In The District In Tlm Exhibition

November 13, 2026


सुकरौली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कुशीनगर में आयोजित जनपदीय गणित टीएलएम प्रदर्शनी में विकासखंड सुकरौली ने प्रथम स्थान हासिल कर जनपद में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में जिले के सभी 14 विकासखंडों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बरसैना ने गणित शिक्षण मॉडल से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय इससे पहले भी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए चर्चा में रहा है। पिछले सत्र में यहां के 12 छात्र-छात्राओं का एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन हुआ था। विद्यालय में वर्तमान में 182 विद्यार्थी नामांकित हैं। यहां एस्ट्रोनॉमी लैब, लर्निंग बाई डूइंग लैब और स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जया राय,एआरपी रामवीर सिंह, आरती गुप्ता, श्रवण कुमार, बलराम सिंह और सुनील कुमार राय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X