शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कन्नौज

Kannauj News:होमवर्क पर डांटने से नाराज छात्र के परिजन ने शिक्षक को घर में घुसकर पीटा – Angered By A Reprimand Over Homework, A Student’s Family Member Entered The Teacher’s Home And Assaulted Him

November 13, 2026


कन्नौज। होमवर्क न करके लाने और दो दिन से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर छात्र को डांटना शिक्षक को भारी पड़ गया। नाराज छात्र के पिता, भाई और एक अन्य युवक ने शिक्षक के घर में घुसकर मारपीट कर दी। आरोप है कि अगले दिन रास्ते में रोककर फिर से मारपीट की गई। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी मुकेशचंद्र कठेरिया ने बताया कि वह एक इंटर काॅलेज में शिक्षक हैं। चार नवंबर की सुबह सवा दस बजे जब वह कक्षा 10 में शिक्षण कार्य कर रहे थे। तब चौकी मुस्तफाबाद निवासी छात्र प्रांजुल को होमवर्क न करके लाने एवं बिना बताए दो दिन से अनुपस्थित रहने के कारण डांट दिया। आरोप है कि उक्त छात्र पिता विश्वनाथ, भाई प्रांशू तथा मलिकापुर निवासी सागर प्रजापति के साथ दोपहर तीन बजे घर आए और जातिसूचक गालियां देते हुए पीटने लगे।

पिता ने कहा कि प्रांजुल को डांट कैसे दिया। बीचबचाव करने आए पुत्र, पुत्री व पत्नी के साथ भी अभद्रता की और स्कूल व शहर छोड़ देने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि पांच नवंबर की शाम चार बजे तिर्वा जरूरी काम से जा रहा था, उसी समय पाल चौराहे के आगे मिले और दोबारा पीटने लगे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X