शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अयोध्या

Ayodhya News:डीआरएम ने कैंट व अयोध्या धाम स्टेशन में सुविधाओं का लिया जायजा – The Drm Inspected The Facilities At Cantt And Ayodhya Dham Stations

November 13, 2026


अयोध्या। उत्तर रेलवे के मंडल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बुधवार को लखनऊ-अयोध्या-कटरा रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और निर्माण कार्यों की स्थिति देखी।

अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने अयोध्या कैंट स्टेशन से पहले रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने वाली रेल लाइनों और पटरियों की स्थिति देखी। इसके बाद कटरा स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर कक्ष में परिचालन व्यवस्था की जानकारी ली। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उन्होंने वॉशरूम, पार्किंग स्थल, यात्री होल्डिंग एरिया, प्रतीक्षालय और परिसर के अन्य हिस्सों का निरीक्षण किया।

इसके बाद डीआरएम अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने नई वाशिंग लाइन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X