औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ज्ञानपुर प्रताप सिंह में दिवाली के एक दिन पहले सात नवंबर को पुरानी रंजिश को नामजद लोगों ने बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को ग्वालियर में मौत हो गई। अब पूर्व में दर्ज मारपीट व एससीएसटी के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर प्रताप सिंह निवासी सुभाष पुत्र काशीराम दोहरे ने बताया कि उनका भतीजा अंकित दोहरे पुत्र श्याम सुंदर बीते सात नवंबर की रात आठ बजे फुटेकुआ से बाजार करके वापस घर आ रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तभी गांव के पास विपक्षी जयवीर पुत्र दुलारे व उनके एक रिश्तेदार शिवम ने हमारे भतीजे को रास्ते में रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।