UP Super TET: मॉक टेस्ट और रिवीजन से मिलेगी सफलता, जानें तैयारी की सही रणनीति, इन विषयों पर दें ज्यादा ध्यान
Last Updated:
UP Super TET Exam Tips: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सही पढ़ाई की रणनीति बेहद जरूरी है. कम समय में सिलेबस पूरा करने और बेहतर अंक हासिल करने के लिए विषयवार पढ़ाई, नियमित रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान देना चाहिए. आर्यभट्ट कंपटीशन क्लासेज के संचालक दिलीप बाबू सर ने अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के कुछ खास टिप्स दिए हैं.
दिलीप बाबू सर के मुताबिक, किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सिलेबस और प्रश्नों के पैटर्न को समझना जरूरी है. विषयों से पूछे जाने वाले सवालों की संख्या के आधार पर टाइम टेबल बनाएं और कमजोर विषयों को अधिक समय दें.
परीक्षा में एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को सोच-समझकर उत्तर चुनने चाहिए.
केवल अधिक सवाल हल करने के बजाय सही जवाब देने पर ध्यान दें.पुराने प्रश्नपत्रों से परीक्षा के पैटर्न और महत्वपूर्ण टॉपिक समझने में मदद मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सामान्य ज्ञान, इतिहास, करंट अफेयर्स, विज्ञान और पॉलिटी जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है.
समयबद्ध तरीके से प्रश्न हल करने से गति और सटीकता बेहतर हो सकती है. हर मॉक टेस्ट के बाद गलत उत्तरों का विश्लेषण करें, ताकि अपनी कमजोरियों को पहचानकर उनमें सुधार किया जा सके.
परीक्षा नजदीक आने पर नई किताबें शुरू करने के बजाय महत्वपूर्ण नोट्स, निर्धारित सिलेबस और पुराने प्रश्नपत्रों को दोहराएं. नियमित अभ्यास और रिवीजन से तैयारी मजबूत हो सकती है.
