शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lalitpur News:कृषि विभाग की टीम ने की खाद-बीज की 37 दुकानों की जांच – Agriculture Department Team Inspected 37 Fertilizer And Seed Shops
ललितपुर

Lalitpur News:कृषि विभाग की टीम ने की खाद-बीज की 37 दुकानों की जांच – Agriculture Department Team Inspected 37 Fertilizer And Seed Shops

October 28, 2026


Agriculture Department team inspected 37 fertilizer and seed shops.

खाद, बीज की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी।  स्रोत-आयोजक

ललितपुर। जिलाधिकारी के आदेश पर कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानों का निरीक्षण किया। कुल 37 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान बीज के 17, उर्वरक के दो और कीटनाशक का एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अनियमितता पाए जाने पर कई दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए। एक विक्रेता का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया।

निरीक्षण में महाकाल ट्रेडर्स मड़ावरा को रेट बोर्ड व स्टॉक अंकित न होने पर नोटिस मिला। अणिमा ट्रेडर्स मड़ावरा, खजुरिया ट्रेडर्स महरौनी, आरके ट्रेडर्स महरौनी और फसल सुरक्षा केंद्र जाखलौन स्टेशन रोड कैथोरा को दुकान बंद कर भागने पर नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी और अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार भी निरीक्षण में शामिल रहे। जनपद में उर्वरक, बीज और कीटनाशकों की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X