शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का जापान के सरकारी It सिस्टम पर भी असर: दुनिया भर में यूजर्स परेशान, अभी क्या है स्थिति? – Massive Microsoft Outage Hits Japan’s Government It Infrastructure Outlook Down Globally
टेक्नोलॉजी

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का जापान के सरकारी It सिस्टम पर भी असर: दुनिया भर में यूजर्स परेशान, अभी क्या है स्थिति? – Massive Microsoft Outage Hits Japan’s Government It Infrastructure Outlook Down Globally

November 13, 2026


जागृति शुक्ला

Fri, 13 Nov 2026 11:30 AM IST

सार

  • आउटलुक समेत कई सेवाएं हुईं प्रभावित।
  • सर्वर फेल होने से बढ़ा लोड।
  • टीम्स की सेवा आंशिक रूप से बहाल।
  • जापान के सरकारी आईटी सिस्टम पर असर।
Massive Microsoft Outage Hits Japan’s Government IT Infrastructure  Outlook Down Globally
माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से बढ़ रही समस्याएं – फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट के कई प्रमुख प्लेटफॉम अचानक ठप हो गए, जिसका असर आम यूजर्स से लेकर सरकारी क्षेत्रों तक देखने को मिला है। जापान के डिप्टी चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी मसानाओ ओजाकी ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की इस बड़ी तकनीकी समस्या से जापान सरकार के आईटी (IT) इंफ्रास्ट्रक्चर पर असर पड़ा है और अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

यह समस्या गुरुवार दोपहर (ईस्टर्न टाइम) के बाद शुरू हुई और रात तक बनी रही। इसके चलते अमेरिका और एशिया के कई हिस्सों में लाखों उपयोगकर्ताओं को अपने ईमेल अकाउंट इस्तेमाल करने और दफ्तरों का कामकाज निपटाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जापान और एशिया के कई हिस्सों तक पहुंची आउटेज की समस्या

बृहस्पतिवार को अमेरिका से शुरू हुई इस तकनीकी रुकावट का असर शुक्रवार सुबह एशिया के कई हिस्सों में भी साफ दिखाई दे रहा है। यूजर्स लगातार माइक्रोसॉफ्ट के प्लेटफाॅर्म इस्तेमाल करने पर दिक्कत आने की बात कह रहे हैं। इसी दौरान जापान सरकार की ओर से भी आधिकारिक बयान सामने आया है। उनके सरकारी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर भी इस आउटेज से प्रभावित हुए हैं, जिस पर सरकार लगातार निगरानी रख रही है।

क्या अभी भी आ रही समस्याएं?

  • ऑनलाइन सेवाओं के ठप होने पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ (Downdetector) के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे (EST) के आसपास लगभग 1,30,000 उपयोगकर्ताओं ने आउटलुक इस्तेमाल करने में दिक्कत आने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
  • हालांकि बाद में शिकायतों की संख्या में कुछ कमी जरूर आई, लेकिन बड़ी संख्या में उपयोगकर्ताओं ने बताया कि वे न तो कोई ईमेल भेज पा रहे थे और न ही प्राप्त कर पा रहे थे। कई यूजर्स के लिए तो उनका इनबॉक्स लोड ही नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही, हजारों उपयोगकर्ताओं ने माइक्रोसॉफ्ट के वर्कप्लेस मैसेजिंग एप टीम्स, एआई असिस्टेंट कोपायलट और माइक्रोसॉफ्ट 365 की अन्य सेवाओं में भी समस्याएं आने की जानकारी दी है।
  • वाशिंगटन के रेडमंड में स्थित इस टेक कंपनी ने सोशल मीडिया पर जारी कई सूचनाओं में कहा कि वह इन समस्याओं की गंभीरता से जांच कर रही है। कंपनी ने तकनीकी खराबी के पीछे की वजह साफ करते हुए बताया कि उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत अधिक लोड (Elevated Load) आ गया था, जो कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं का एक मुख्य कारण बना।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि ऑटोमेटेड हेल्थ चेक (Automated Health Check) के दौरान कई सर्वर फेल हो गए थे, और उन सर्वरों को वापस ऑनलाइन लाने के लिए शुरू में किए गए उपाय तुरंत काम नहीं कर पाए।

माइक्रोसॉफ्ट 365 ने पोस्ट कर दी जानकारी

वहीं, माइक्रोसॉफ्ट 365 के आधिकारिक स्टेटस अकाउंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ह इस समस्या के असर को कम करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले दिन में, कंपनी ने यह जानकारी भी साझा की थी कि उसने उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट टीम्स को सफलतापूर्वक बहाल कर दिया है, हालांकि इसके बावजूद कुछ उपयोगकर्ताओं को अभी भी कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X